शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय विधि संस्थान के नए निदेशक नियुक्त किए। कुलपति प्रो. एडीएन. वाजपेयी ने (पंचवर्षीय पाठयक्रम) निदेशक की आधिकारिक घोषणा बुधवार को की। इससे पहले इस पद पर प्रो. कमलजीत सिंह तैनात थे, जिन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। प्रो. देष्टा करीब 19 वर्ष से विधि शिक्षा प्रदान करने में योगदान दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लुधियाना में महिला विधि शिक्षण संस्थान सिधवाखुर्द में भी प्राचार्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में भी पंचवर्षीय विधि पाठयक्रम के संस्थापक निदेशक के रूप में कार्य किया है। प्रो. देष्टा संवैधानिक कानून के विशेषज्ञ होने के साथ अच्छे शोधकर्ता भी हैं। इनकी करीब सात पुस्तके प्रकाशित हुई हैं, वहीं 41 विशेष लेख प्रकाशित किए जा चुके हैं।
प्रो. देष्टा शिमला जिले के रोहडू क्षेत्र गांव खांग्टा के रहने वाले हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी की शिक्षा प्राप्त की। 1994 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर प्रवक्ता तैनात हुए। वर्ष 2000 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग में प्रोफेसर नियुक्त हुए। अक्टूबर 2004 से लेकर जून 2005 तक हिमाचल प्रदेश विवि के क्षेत्र अध्ययन केंद्र धर्मशाला में बतौर प्रधानाचार्य भी रहे।