चंडीगढ, 9 अप्रैल- हरियाणा में हरियाणा ओपन स्कूल की सीनियर सैकेण्डरी की भूगोल व उद्यमशीलता विषयों एवं डी.एड. की तृतीय एवं चतुर्थ सैमेस्टर की परीक्षाओं में नकल के 55 मामले पकड़े गए ।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड सचिव द्वारा जिला नारनौल के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और 39 यू.एम.सी. दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव के उडनदस्ते द्वारा भिवानी के परीक्षा केन्द्रों पर छापे मारे गए , जहां परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही थी ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्तों ने नकल के 10 केस दर्ज किए । उन्होंने बताया कि अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 6 मामले पकड़े ।