चंडीगढ, 9 अप्रैल- हरियाणा पुलिस ने जिला करनाल में एक पिता को अपनी दो पुत्रियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 8 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की ने थाना घरोंडा में शिकायत दी कि उसका पिता उसके साथ पिछले तीन- चार साल से व उसकी छोटी बहन के साथ जबदस्ती यौन उत्पीड़न कर रहा है व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पीडि़त लड़कियों का मैडीकल कल्पना मैडिकल कालेज करनाल से महिला काउंसलर व महिला पुलिस की देखरेख में करवाया और उनकी उनकी काउंसलिंग महिला अधिवक्ता और महिला पुलिस की देखरेख में करवाई गई। पुलिस ने पीडि़त लड़कियों के बयान पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी जयपाल को 12 घण्टे के अन्दर-अन्दर गांव बाल रांगडांग से गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज अदालत में पेश कर जिला जेल करनाल भेजा गया और दोनों नाबालिग लड़कियों को करनाल के बाल भवन में भेजा गया।