चंडीगढ, 8 अप्रैलः हरियाणा पुलिस ने शांतिनगर करनाल निवासी बी.टैक. के विद्यार्थी राजेश को दो लाख रुपये के जाली नोटों के साथ रेलवे स्टेशन रामनगर करनाल के निकट से गिरफ्तार किया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को दो युवक राजेश और अंकित मोटरसाइकिल पर श्याम ज्वैलर से सोना खरीदने आए थे, इस दौरान उन्होंने 10 ग्राम सोने के लिए 30,000 रुपये के नोट दिए, जिसपर सनी इन नोटों को नकली नोट बताया तो वे सनी को धक्कामार कर नकली नोटों को छोड़कर मोटरसाईकिल पर फरार हो गये। सनी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दण्ड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अभियुक्त राजेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि दो महीने पहले वह 4 लाख 30 हजार रुपये के नकली नोट लाया था, पुलिस ने उसके घर से दो लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए।