चण्डीगढ़, 7 अप्रैल : हरियाणा पुलिस ने जिला अम्बाला में करीब 4 दिन पूर्व थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
इनके नाम खटीक मण्डी के पुनित ऊर्फ गोली, छावनी तेली मण्डी के प्रिन्स व छावनी के रामकिषन कॉलौनी के अमन मालूम हुये। इन्होनें बेरहमी से गौरव को ईंटें व छुरों से चोटें मारकर हत्या कर दी थी और साक्ष्यों को मिटाने के लिए उसके ऊपर तेजाब छिडक़ कर, शव को गड्डे में फैंक दिया था।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में 3 अप्रैल को छावनी तेली मण्डी के श्री श्रवण कुमार ने पुलिस में शिकायत अंकित करवाई थी कि वह अपने घर पर साईंस का सामान बनाने का कार्य करता है, उसके पास 2 लडक़े हैं, दोनों लडक़े उसके साथ ही साईंस का सामान बनाने का कार्य करते हैं, उसका छोटा लडक़ा गौरव ऊर्फ गट्टू, जिसकी उम्र 19 वर्ष थी, गत रात्रि का खाना लेकर करीब 8 बजे घूमने के लिए बाहर निकला था, जिसकी उन्होनें 9 बजे तक इंतजार करी, उसकी इंतजार करने के बाद गौरव के मोबाईल फोन पर फोन किया, लेकिन गौरव का मोबाईल फोन बन्द था, उन्होनें गौरव की काफी तलाश की, लेकिन गौरव कहीं नहीं मिला, करीब साढे 12 बजे पुलिस कर्मचारी ने उसके घर आकर सूचना दी कि गौरव नाम का नौजवान लडक़ा, जख्मी व जली हालत में एस.डी. कॉलेज के सामने मिल्ट्री मैदान में खड्डे के अन्दर पड़ा हुआ है, इस सूचना पर वह व उसका भतीजा चन्द्रशेखर मिल्ट्री मैदान में पहुंचे, जहां पहुंचकर उसने अपने बेटे गौरव की शिनाख्त की, जिसके शरीर पर तेज हथियार के कई जख्म पाये गये और उसके बेटे का शरीर तेजाब डाल कर जलाया हुआ था तथा खड्डे से करीब 50/55 फुट मैदान में तेजाब व खून के निशान पाये गये। किन्हीं अज्ञात ने उसके बेटे को तेज हथियार से चोटें मारकर, साक्ष्यों को छुपाने के लिए तेजाब डाल दिया और शव को खड्डे में फैंक दिया, इस सूचना पर थाना अम्बाला छावनी में अज्ञात के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302/34/201 के अन्तर्गत मामला दर्ज कर, कार्यवाही शुरू कर दी थी।
उन्होंने बताया कि यह सूचना पाकर वरिष्ठï पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे तथा इस वारदात को शीघ्रता से सुलझाने के निर्देश दिये गये थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा इस वारदात में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।
पूछताछ पर पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि इनका गौरव के साथ पैसों का लेन देन था, प्रिन्स की बहन पर गौरव ने व्यंग्गात्मक शब्द कसे थे। इसी रंजीश को लेकर इन्होंने गौरव को ठिकाने लगाने के लिए एक योजना तैयार की, इन्होनें एक पड़ौसी से कार मांगी, जिसमें पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से एक बोतल तेजाब की रखी और गौरव को कार में बिठाकर, छावनी क्षेत्र के मिल्ट्री मैदान में ले आये, कार से उतारकर पहले तो उसे ईंटों से चोटें मारी, बाद में उसे एक ने पकड़ लिया और प्रिन्स व पुनीत ने गौरव के सिर पर छुरों से वार किया तथा साक्ष्यों को छुपाने के लिए गौरव के शव पर तेजाब छिडक़ कर, खड्डे में फैंक दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने न केवल चार दिनों में इस बलाईंड मर्डर को सुलझाने में सफलता प्राप्त की और इस अपराध में संलिप्त अभियुक्तों पुनीत ऊर्फ गोली, प्रिन्स व अमन को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कल न्यायालय में पेश किया जायेगा और पुलिस रिमाण्ड की मांग की जायेगी और इनसे इस वारदात बारे गहनता से पूछताछ की जायेगी।