चंडीगढ, 7 अप्रैल- हरियाणा पुलिस ने जिला कुरूक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 87 बोतल ठेका शराब देशी के साथ दो व्यक्तियों को गिरफतार है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने डेरा धूपसडी मोहनपुर से अवैध रुप से शराब बेचते हुए सुरजीत पुत्र सिंगारा निवासी डेरा धूसपडी मोहनपुर को गिरफतार किया तथा आरोपी के कब्जे से 72 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की।
वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने पावर हाऊस डेरा, बारना से 15 बोतल ठेका शराब देशी के साथ एक व्यक्ति ओम प्रकाश पुत्र सरदारी लाल निवासी डेरा पावर हाऊस, बारना को गिरफतार किया। बाद गिरफतारी दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यावाही की गई।