Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

नेशनल ओपन स्कूल की परीक्षाओं में नकल करवाने वाले एक गिरोह का भंड़ाफोड़

Updated on Monday, April 08, 2013 10:54 AM IST

चण्डीगढ़, 6 अप्रैल- हरियाणा पुलिस ने जिला रोहतक में जींद बाईपास के नजदीक नेशनल ओपन स्कूल की परीक्षाओं में नकल करवाने वाले एक गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने सेंटर अधीक्षक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। स्कूल की निदेशक मौका पाकर वहां से फरार हो गई जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ कि प्रत्येक परीक्षार्थी से दो से तीन हजार रुपए नकल के नाम पर लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जींद बाईपास स्थित विद्या भारती स्कूल में चल रही नेशनल ओपन की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों से नकल करवाने के नाम पर रुपए वसूले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की छापेमारी से हडकंप मच गया और स्कूल की निदेशिका संतोष मलिक मौका पाकर निकल गई। पुलिस ने राहुल, अमरजीत, पवन को हिरासत में लिया। साथ ही परीक्षा नियंत्रक अशोक व महेश को भी काबू कर लिया। पुलिस ने पांचों के कब्जे से 23 हजार रुपए की नकदी व फोटोस्टेट की मशीन व एक कम्प्यूटर बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस पांचों आरोपियों को थाने ले आई। साथ ही पुलिस टीम ने परीक्षार्थियों से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि नकल करवाने के नाम पर प्रत्येक परीक्षार्थी से दो-तीन हजार रुपए वसूले गए थे। साथ ही इन्होेंने अन्य स्थानों पर सेंटर ले रखे हैं, जिनकी जांच पड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल की निदेशिका को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X