चण्डीगढ़, 6 अप्रैल- कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जुलाना विधान सभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को देर सांय खरकरामजी गांव में 10 लाख रूपये की लागत से बने भारत निर्माण सेवा केन्द्र का उदघाटन किया ।
अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि दीपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि जींद -गोहाना-सोनीपत रेलवे लाईन पर काम तेजी से चल रहा है । इस रेल लाईन के बनने से क्षेत्र के लोगों हर तरह से फायदा मिलेगा । उन्होने लोगों की मांग पर खरकरामजी गांव में रेलवे स्टेशन बनवाने की मांग को रेलवे मंत्रालय से स्वीकार करवाने की बात कही। इसके साथ-साथ सांसद ने गांव आसन्न ,सिवाहा,बराहकलां एवं खुर्द, सुन्दरपुर ,चाबरी,रधाना आदि गांवों के लोगों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही।
इस अवसर पर राजबीर कटारिया ने सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार प्रौ० वीरेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक आई जी शेर सिंह, जिला कांग्रेस प्रधान जसबीर देशवाल, प्रेस प्रवक्त कर्मबीर सैनी का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इसी दिन सांसद ने ईगराह गांव में पूनम गोदाम का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक आईजी शेर सिंह ने की। इस मौके पर देवेन्द्र रेढू,जगबीर रेढू, कुलवंत ,राजू ने सांसद का फूल मालाओं से स्वागत किया। उनके साथ कर्मबीर सैनी,जिला प्रधान जसबीर देशवाल ,नरेन्द्र नाडा ,युद्धबीर सिंह सी.ओ. भी थे।
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सांसद हुड्डा ने पडाना गांव में जोखान सेवा समिति व ग्राम पंचायत के सहयोग से आयेजित 3 दिवसीय सर्कल कब्बड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आयोजक समिति के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से आपसी भाईचारे की भावना को बढा़वा मिलता है। हरियाणा सरकार की खेल नीति का आज अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे है। इस मौके पर मानवाधिकार आयोग हरियाणा के सदस्य एवं पूर्व आईएएस अधिकारी जेएस अहलावत, आयोजन समिति के संचालक दिलबाग पड़ाना,प्रधान संजय, उप प्रधान दिलबाग सिंह ने सांसद का स्वागत किया।
इसके पश्चात आयोजन समिति ने महात्मा भल्ले गिरी के सानिध्य में पुरस्कार वितरित किए। सर्कल कब्बड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पुरूष वर्ग में 20 टीमों व महिला वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया। महिला सर्कल कब्बड्ी में धड़ोली(जींद)तथा नाडा (हिसार)की टीम के अंक बराबर रहे। इन्हें 21-21 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। पुरूष वर्ग में खरक जाटान की टीम ने ईक्कास की टीम को 3 अंकों के अंतर से हराया। प्रथम पुरस्क ार के रूप में खरक जाटान को 51 हजार तथा 21 की टीम को 31 हजार रूपए की राशि दी गई। इसके बाद सांसद शामलों कलां गांव के स्कूल में पहुंचे। उन्होंने गांव के जगदीश पुत्र हजारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और 2 मिनट का मौन रखा।