चंडीगढ, 6 अप्रैल- हरियाणा पुलिस ने कुरूक्षेत्र में दो भगौडे अपराधियों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने पेहवा से भगौडे अपराधी फूला पुत्र जबर सिंह व खन्ना पुत्र फूला सिंह निवासी डेहा बस्ती पेहवा को धर दबोचा। क्योंकि आरोपियों के खिलाफ थाना शहर कुरुक्षेत्र में दिनांक 30.04.2006 को धारा 323/406/498-ए/494/342/504/120 बी आई पी सी के तहत मामला दर्ज है और आरोपियों को न्यायालय ने 13.03.2013 को भगौडा घोषित किया था। बाद गिरफतारी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं पुलिस ने कुरुक्षेत्र से 16 बोतल ठेका शराब देशी के साथ दो को गिरफतार किया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने नजदीक रेलवे पुल कृर्ति नगर कुरुक्षेत्र से अनिल उर्फ शिल्ला पुत्र शेर सिंह निवासी घराड़सी को धर दबोचा तथा आरोपी के कब्जे से 10 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की।
एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने कुरूक्षेत्र में कृर्ति नगर से ही शराब बेचते हुए नीरज उर्फ दिनेश पुत्र नरेश निवासी पहलवान अखाडा शहर कुरुक्षेत्र को अवैध रुप से शराब बेचते हुए धर दबोचा तथ आरोपी के कब्जे से 6 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की तथा बाद गिरफतारी दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यावाही की गई।