चंडीगढ, 5 अप्रैल- हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2012-13 के आयोजन की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन किया गया है इसका संचालन अब एक व दो जून, 2013 को किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि एक जून (शनिवार) को लेवल-3 (पी.जी.टी.) की परीक्षा प्रातः 11.00 से बाद दोपहर 12.30 तक होगी। उन्होंने आगे बताया कि दो जून 2013 (रविवार) को लेवल-1 (पी.आर.टी.) की परीक्षा प्रातः 11.00 से बाद दोपहर 12.30 तक होगी तथा दो जून 2013 (रविवार) की परीक्षा लेवल-2 (टी.जी.टी.) बाद दोपहर 02.30 से सायं 04.00 तक आयोजन किया जाना है। परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियों बारे अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।