Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति और कला को विश्वपटल पर पहचान देना है – कविता जैन

Updated on Thursday, May 10, 2018 10:27 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा की कला एवं संस्कृति मंत्री कविता जैन ने कहा कि राज्य सरकर का उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति और कला को विश्वपटल पर पहचान देना है, ताकि भावी पीढ़ी को हरियाणा के इतिहास और कला संस्कृति से जुड़ाव हो सके। यह बात कविता जैन ने यहां उनकी अध्यक्षता में हुई हरियाणा कला परिषद की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में श्रीमती जैन ने हरियाणा कला परिषद की वेबसाइट भी लॉन्च की।

कविता जैन ने कहा कि हमारा देश संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ देश है। इसलिए विकास के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों को भी निरंतर बढ़ाने की  आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की  यही मंशा है कि प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा मिले और भावी पीढ़ी इस संस्कृति को अपनाएं। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति एक ऐसा माध्यम है जिससे समाज में किसी भी विषय पर जागरूकता लाने और समाज की सोच बदलने का कार्य प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा की कला संस्कृति को लोक गीतों, कार्यक्रमों इत्यादि के माध्यम से प्रदेश के कोने-काने तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा की खान-पान, कला व संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं।

हरियाणा कला परिषद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कला एवं संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि स्कूलों में कला अध्यापक लगाया जाए और स्कूली बच्चों को कला संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाए ताकि बच्चों को हरियाणा के इतिहास  और कला संस्कृति का प्रगाढ़ अध्ययन हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओपन थियेटर के विचार पर भी कार्य करना चाहिए, जिससे लोगों का कला संस्कृति के प्रति अधिक जुड़ाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हरियाणा की विलुप्त विधाओं को आज भी जीवंत रखने का कार्य कर रहे हैं उनके लिए कोई विशेष नीति बनाई जानी चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

बैठक में श्रीमती जैन को बताया गया कि विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे पूर्ण रूप दे दिया जाएगा। इस पोर्टल पर प्रदेश के कलाकार अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण होने के बाद कलाकारों को दी जाने वाली राशि सीधे उनके खाते में पहुंचा दी जाएगी। जिससे कलाकारों को शोषण होने से बचेगा और सिस्टम में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल, सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त निदेशक सुधांशु गौतम, हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष, सुदेश शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X