Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

प्रदेश में हैली टैक्सी सेवाओं से पर्यटन क्षेत्र का विकास

Updated on Wednesday, May 09, 2018 10:05 AM IST

शिमला - पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हैली टैक्सी सेवाओं के संचालन के लिए मनीषा नंदा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन) की अध्यक्षता में होटल होलीडे होम में एक बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि बैठक में उड्डयन कंपनी मै. पवन हंस लिमिटेड, मै. स्काईवन एअर वेज, मै. इंड जैट के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश होटल एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश टुअर एवं ट्रेवल्ज एसोसिएशन के सदस्यों के अतिरिक्त जिला शिमला के विभिन्न होटलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटक स्थलों तथा दुर्गम रमणीय स्थानों में पर्यटकों के आगमन को हैली टैक्सी के माध्यम से आसान बनाना तथा हिमाचल प्रदेश का पड़ोसी राज्यों से वायु संपर्क बढ़ाने हेतु किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में तीन हवाई अड्डों (गगल, शिमला, भूंतर) के माध्यम से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है तथा उड़ान-2 के माध्यम से जिला शिमला के रामपरु, झाकड़ी, सेलन जिले के बद्दी, मंडी जिले के पंडोह, कुल्लू जिले के मनाली में आने वाले पर्यटकों तथा आमजन को सुविधा प्रदान करने हेतु कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके प्रदेश के कई स्थानों में वायु संपर्क बढ़ाना अति आवश्यक है ताकि पर्यटकों के साथ-साथ आमजन को आवागमन के लिए सुविधा प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने हैली टैक्सी सेवा संचालन के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। विभिन्न एयर टैक्सी कंपनियों के सदस्यों ने सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से वायु संपर्क को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन ने विभिन्न उड्डयन एअर टैक्सी कंपनियों को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। विभिन्न प्रतिनिधियों से प्राप्त सूचना तथा जानकारी के आधार पर आगामी कार्यवाही की जा रही है ताकि प्रदेश में एअर टैक्सी सेवाओं को साकार किया जा सके। एअर टैक्सी संचालन इस ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी एअर टैक्सी संचालकों ने हिमाचल प्रदेश में एअर टैक्सी संचालन के लिए अपनी सहमति दी है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X