Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

समाज में बुराई को कानून बनाने से नही बल्कि सोच बदलने से दूर कर सकते हैं - सोलंकी

Updated on Wednesday, May 09, 2018 10:00 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल एवं भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के अध्यक्ष प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज कहा कि समाज में बुराई को कानून बनाने से नही बल्कि सोच बदलने से दूर कर सकते हैं। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सोच बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के दिन अपनी सोच के बारे में विचार करिए। 

वे आज गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में विश्व रैडक्रास दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज रैडक्रास की टीम पूरी तन्मयता, सेवाभाव, निष्पक्षता व तटस्थता के साथ काम कर मानव कल्याण के कार्य में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार विश्व रैडक्रास दिवस का थीम ही ‘एवरीवेयर फार एवरीवन-स्माइल’  रखा गया है अर्थात् आप सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा रैडक्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों का सेवाभाव केवल हरियाणा राज्य तक ही सीमित नही है बल्कि टीम के सदस्यों द्वारा दूसरे राज्यों में भी जाकर लोगों की सेवा की जा रही है। हरियाणा की रैडक्रास सोसायटी हर साल एक कैंप प्रदेश के बाहर लगाती है और यहां तक कि नेपाल तक भी जाती है। 

उन्होंने रैडक्रास के पदाधिकारियों की मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की मंच से सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में मानवता के लिए बहुत सी चुनौतियां हैं, जिसमें आतंकवाद, हिंसा , भ्रष्टाचार व जातिवाद की है। उन्होंने कहा कि हम मानव केवल नाम के हैं। यदि मानव के अंदर मानवता ना हो तो वह मानव कहलाने के लायक नही है। राज्यपाल ने रैडक्रास के सात मूल सिद्धांतो का विस्तार से उल्लेख किया और कहा कि इसमें सबसे पहला सिद्धांत मानवता का है। दुखी व्यक्ति के साथ हम स्वयं को एकाकार करेंगे तो उसका दुख: हमे महसूस होगा। यदि सभी लोग दूसरे को अपना समझें तो समाज से सभी बुराईयां दूर हो जाएंगी और यह धरा स्वर्ग बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि सर हेनरी डयूंना ने भी युद्ध में घायल सैनिकों को देखा था तभी उनमें उनकी सेवा करने की भावना जगी थी। उन्होंने कहा कि अन्य सिद्धांतो में निष्पक्षता, तटस्थता, एकता,सार्वभौमिकता, स्वतंत्रता तथा स्वैच्छिक सेवा शामिल हैं और ये सातों सिद्धांत जिस व्यक्ति में होंगे वह नर से नारायण बन जाएगा। ये सिद्धांत नही होंगे तो वह दानव बन जाएगा,यही सोच का अंतर है। राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन सन् 1863 में रैडक्रास के जनक सर जीन हेनरी डयूनंा का जन्म स्विटजऱलैंड के जिनेवा में हुआ था। उनके जन्मदिन को विश्व रैडक्रास दिवस के रूप में मनाया जाता है। शुरू में यह 14 देशों में प्रारंभ हुआ और उसके बाद अब विश्व के 190 देशों में यह दिवस मनाया जा रहा है।

समारोह में राज्यपाल ने रैडक्रास तथा सैंट जोन एंबुलेंस हरियाणा की दो मोबाइल एप्लीकेशन का भी शुभांरभ किया। एप का शुभारंभ करवाते हुए ज़ी नेटवर्क के महानिदेशक डा. प्रशांत कौशिक ने बताया कि हरियाणा रैडक्रास ऑटोमेशन की तरफ बढ़ रहा है। इस दिशा में ‘रैडक्रास वालंटरी ब्लड डोनर्स एप’ की मदद से बिना समय गवाए सीधे रक्तदाता तक पहुंचा जा सकता है। इस एप में हरियाणा के सभी 22 जिलों में पंजीकृत ब्लड डोनर्स की सूची भी डाली गई है। उन्होंने बताया कि अभी इस सूची में 6038 डोनर्स के नाम है जिनकी संख्या जल्द ही बढकऱ 25 हज़ार तक हो जाएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस एप में ब्लड बैंकों को भी मैप किया गया है, जिससे एप पर सीधे ब्लड बैंक के इंचार्ज का मोबाइल नंबर मिलेगा। इसी प्रकार, सैंट जोन्स एम्बुलैंस इंडिया एप भी आज राज्यपाल द्वारा लांच किया गया। डा. प्रशांत कौशिक ने बताया कि इस एप को जीओ मैट्रिक कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी जिससे व्यक्ति को यह पता चल पाएगा कि एम्बुलैंस कितनी दूरी पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इन दोनो एप की मदद से देश में कही भी बैठकर कोई भी व्यक्ति हरियाणा में अपने परिचित की मदद कर सकता है।

इससे पूर्व राज्यपाल ने समारोह में विभिन्न जिलों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूंना की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गुरुग्राम के उपायुक्त चंद्रशेखर खरे ने हरियाणा के राज्यपाल का समारोह में पहुंचने पर उनका स्वागत किया और कहा कि हमें महापुरूषों के  वक्तव्य को ध्यान से सुनना चाहिए और उनके विचारों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

इस अवसर पर हरियाणा राज्य रैडक्रास व सैंटजान एम्बुलैंस के महासचिव डी आर शर्मा ने रैडक्रास सोसायटी की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि हरियाणा रैडक्रास पूरे देश में रक्तदान, सदस्यता अभियान, दिव्यांगजनों की सेवा, रैडक्रास व सैन्ट जॉन एम्बुलेंस के स्वयंसेवकों की सख्या तथा विद्यालयों , महाविद्यालयों  तथा विश्वविद्यालयों में जूनियर एवं यूथ रैडक्रास की गतिविधियों के लिए भी आज पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। समारोह मे भारतीय रैडक्रास समिति एवं सैंट जान एम्बुलैंस हरियाणा राज्य शाखा के वाईस चेयरमैन डा मुकेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर रैडक्रास सोसायटी की हरियाणा राज्य शाखा द्वारा जिला फरीदाबाद एवं जिला कैथल शाखा को राज्यपाल के करकमलों से एक-एक नई एम्बुलैंस प्रदान की गयी। समारोह में हरियाणा प्रदेश की जिला शाखाओं द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी मे जिला रैडक्रास शाखा फरीदाबाद को 1 लाख रुपये का प्रथम पुरुस्कार, जिला रैडक्रास शाखा अम्बाला को 75000 रुपये का द्वितीय पुरुस्कार तथा जिला रैडक्रास शाखा पंचकुला को 50000 रुपये का तृतीया पुरुस्कार राशि का प्रतीक चैक राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें 178 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डा अमित अग्रवाल, कालका की विधायक एवं अस्पताल अनुभाग की चेयरपर्सन लतिका शर्मा, मेयर गुरुग्राम मधु आजाद, भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के उपाध्यक्ष डा. मुकेश अग्रवाल, महासचिव डी आर शर्मा के अतिरिक्त किगडम आफ ड्रीम्स के निदेशक गगन शर्मा भी विशेष रुप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X