Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पालिकाओं में अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Updated on Tuesday, May 08, 2018 10:50 AM IST

चंडीगढ़ - शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए हाई अलर्ट पर विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सफाई तथा अग्निश्मन सेवाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। यही नहीं प्रदेश भर की पालिकाओं में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को रोकने तथा आमजन को जागरूक करने की व्यवस्था करना हमारा दायित्व है, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएं।

सोमवार दोपहर अपने कार्यालय में मंत्री कविता जैन ने विभाग के महानिदेशक नितिन कुमार यादव, संयुक्त सचिव मिनाक्षी राज, उपनिदेशक रणबीर पराशर समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग की खराब मौसम की चेतावनी पर व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पालिकाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए। यही नहीं पालिका क्षेत्र में अग्निश्मन सेवाओं को दुरूस्त रखने तथा आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने जैसी स्तिथि में सफाई व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए, इसके लिए पालिका सफाई कर्मचारी तथा ठेकेदार के माध्यम से लगे सफाई कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि अलर्ट के दौरान पालिका में कार्यरत सभी लोग आमजन को जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार के नुकसान को होने से रोकने के पुख्ता प्रबंध करें।

मंत्री कविता जैन ने कर्मचारियों से जुडे मुद्दों को समीक्षा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप सरकार लगातार गंभीरता से विचार करते हुए कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 8100 रूपए से बढाकर 11500 रूपए अथवा डीसी रेट, जो भी अधिक हो, उसे देने की घोषणा कर चुके हैं, वहीं सीवर सफाई के दौरान मृत्यु की स्थिति में अनुबंधित अथवा ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी के परिवार को 3 लाख रूपए की सहयोग राशि प्रदान की जाती है। इसी प्रकार से सरकार समय-समय पर कर्मचारियों के हित को लेकर कदम उठाती रही है, ताकि कर्मचारियों को लाभ दिलाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X