Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

सुरेश भारद्वाज ने शिमला शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश

Updated on Tuesday, May 08, 2018 10:47 AM IST

शिमला - शिक्षा मंत्री एवं शिमला (शहर) विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां नगर निगम, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ शिमला शहर में पेयजल स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि सभी को पीने का पानी उपलब्ध होना चाहिए।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिमला शहर में पेयजल की कमी के दृष्टिगत निर्माण कार्य के लिए दिए गए पानी के कनेक्शन तुरन्त बन्द करने तथा पानी के नए कनेक्शनों पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोस्टर के आधार पर सभी वार्डो को एक समान पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इसकी निगरानी के लिए निगम को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी पेयजल भण्डारणों की क्लोरीनेशन सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ शिमला शहर के जल स्त्रोतों के सुधार करने के निर्देश दिए ताकि इन स्त्रोतों के पेयजल का कपड़े इत्यादि धोने के लिए उपयोग किया जा सके।

उन्होंने अश्वनी खड्ड से शिमला के लिए पेयजल आपूर्ति सम्बधी जानकारी भी अधिकारियों से ली। निगम के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि शिमला स्थित आईजीएमसी प्रयोगशाला तथा पुणे स्थित प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अश्वनी खड्ड का पानी पीने के लिए उपयुक्त पाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अश्वनी खड्ड से शिमला शहर के लिए पानी की आपूर्ति शीघ्र आरम्भ की जाए। उन्होंने कहा कि इससे शिमला शहर को लगभग 10 लाख लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा।

भारद्वाज ने शिमला ग्रामीण विधानसभा के तहत घण्डल पेयजल आपूर्ति योजना से टुटू तथा मजयाट क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। उन्हांने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पम्पिग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम वोल्टेज की वजह से पानी की पम्पिग बाधित न हो।

बैठक में शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त रोहित जम्वाल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग शिमला विंग के अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता, हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड शिमला शहर के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X