Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा में इज़राइल की तर्ज पर एम्बुलेंस से सुसज्जित दोपहिया सेवा शुरू करने का विचार

Updated on Tuesday, May 08, 2018 10:43 AM IST

चण्डीगढ़ -  हरियाणा, इज़राइल की भांति राज्य में एम्बुलेंस से सुसज्जित दोपहिया सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है। यह संभावना मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में इज़राइल गए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के जेरूसलेम में यूनाइटेड हट्ज़लाह से भेंट के बाद उभर कर सामने आई,  जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ दुपहिया वाहनों पर समुदाय आधारित एम्बुलेंस सेवाओं की अवधारणा के बारे में पता लगाने के लिए बातचीत की। यह सेवा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इज़राइल के भीड़-भाड़ वाले शहरों में शुरू की गई है।

अमूल्य समय और जान बचाने वाली इस सेवा में मुख्यमंत्री द्वारा गहरी रुचि दिखाए जाने पर इज़राइल का यूनाइटेड हट्ज़लाह इस क्षेत्र में समझौते की संभावनाओं का पता लगाने के लिए हरियाणा में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए सहमत हो गया है।

एम्बूसाइकल्स के नाम से विख्यात इन दोपहिया वाहनों में सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण रखने के लिए डिज़ाइन किया गया फस्र्ट-एड केस लगा होता है। एम्बूसाइकल्स के आकार के कारण यातायात जाम या संकीर्ण गलियां कारों और एम्बुलेंस की भांति इनकी यात्रा में बाधा नहीं डालती। एम्बूसाइकल्स का उपयोग समस्त इजऱाइल में यूनाइटेड हट्ज़लाह के स्वयंसेवकों द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि किसी भी दुर्घटना के पहले कुछ मिनटों में लोगों को आपातकालीन उपचार मिल जाए।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार शामिल हैं। इजऱाइल का यूनाइटेड हट्ज़लाह सबसे बड़ा स्वतंत्र, गैर-लाभकारी, स्वैच्छिक आपातकालीन चिकित्सा सेवा संगठन है जो पूरे इजऱाइल में सबसे तेज एवं नि:शुल्क  आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान करता है। यूनाइटेड हट्ज़लाह की सेवा लोगों की जाति, धर्म, या राष्ट्रीय मूल पर ध्यान दिए बिना सभी के लिए उपलब्ध है।

देश भर में इसके 4,000 से अधिक स्वयंसेवक हैं, जो दिन में चौबीस घंटे, सप्ताह में सात दिन और साल में 365 दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। अनूठी जीपीएस तकनीक और प्रतिष्ठित एम्बुलेंस की मदद से, औसत प्रतिक्रिया समय देश भर में तीन मिनट से भी कम और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में 90 सेकंड है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X