Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

जयराम ठाकुर हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

Updated on Monday, December 25, 2017 09:15 AM IST

पांच बार के विधायक, अपनी विनम्रता के लिए प्रसिद्ध और साफ छवि और जमीनी जुड़ाव वाले जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को इसकी घोषणा की। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे मंी फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय भी उपस्थित थे।

तोमर ने संवाददाताओं को बताया, "ठाकुर को हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल ने अपना नेता चुना है।" उन्होंने कहा, "किसी अन्य उम्मीदवार के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया।"  ठाकुर का नाम दो बार मुख्यमंत्री रह चुके पी.के. धूमल, नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रस्तावित किया।  नामित मुख्यमंत्री राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलेंगे और पहाड़ी राज्य में सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में ठाकुर ने पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, नड्डा, धूमल और शांता कुमार शामिल हैं। ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, "हम हिमाचल प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हमारा कांग्रेस मुक्त हिमाचल प्रदेश का सपना पूरा हो गया।"

मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हार जाने के कारण भाजपा को अपना मुख्यमंत्री चुनने में करीब एक सप्ताह का वक्त लगा। पिछले कुछ दिनों से कई नाम सामने आ रहे थे, जिसमें धूमल और ठाकुर के अलावा नड्डा, विधायक सुरेश भारद्वाज के नाम शामिल थे। ठाकुर छह जनवरी को 53 साल के हो जाएंगे। वह राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी राज्य में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

ठाकुर ने मंडी जिले की सेराज सीट से पांचवी दफा विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के चेतराम को शिकस्त दी है।

वह मंडी से आने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे। मंडी, कांगड़ा के बाद हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इस चुनाव में मंडी की 10 सीटों में से भाजपा ने नौ पर कब्जा किया है। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिले से रहे हैं। वह 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। नामित मुख्यमंत्री ठाकुर को नड्डा का करीबी माना जाता है। उन्होंने मंडी शहर के एक कॉलेज से स्नातक और चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की है। ठाकुर ने साधना सिंह से शादी की है, जो पेशे से चिकित्सक हैं।

मंडी जिले के तंदी गांव में ठाकुर की 79 साल की मां बिकरुमी देवी ने अपने पैतृक घर में संवाददाताओं से कहा, "मेरे बेटे ने अपने बचपन में बहुत गरीबी देखी है।" ठाकुर के पिता जेठू राम का पिछले साल 25 दिसंबर को निधन हो गया था। पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर रहे ठाकुर को अबतक केवल 1993 में हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने सेराज से 1998 में विधानसभा चुनाव लड़ा और उसके बाद लगातार पांच विधानसभा चुनावों में भारी अंतर से जीत दर्ज की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि ठाकुर भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे हैं।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार सीट समेत 21 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही चुनाव में दो निर्दलीय और मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X