Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

ये बनेंगे अब हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नाम आया सामने

Updated on Sunday, December 24, 2017 09:06 AM IST

शिमला - हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर बरकरार रहस्य के बीच भाजपा विधायकों की एक बैठक कल बुलाई गई है। विधायकों को केंद्रीय पर्यवेक्षक की तरफ से संबोधित भी किया जायेगा। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज यह जानकारी दी।पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के बारे में घोषणा जल्द की जायेगी, हो सकता है विधायकों की बैठक में, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों का दो सदस्यीय दल 21 और 22 दिसंबर को प्रदेश में था और उसने प्रदेश भाजपा की कोर समिति, सांसदों और कुछ विधायकों से जानकारी ली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर इस पद के लिये प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी नेता ने कहा कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट देखने के बाद ही नेता की घोषणा की जायेगी। सत्ती ने कहा कि दो केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर कल यहां पहुंचेंगे और विधायकों को संबोधित करेंगे।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल के चुनावों में हार जाने के बाद पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हुआ। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट से धूमल को चुनाव में शिकस्त दी थी।  सत्ती खुद उना से चुनाव हार गये थे। उन्होंने कहा कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अप्रत्याशित नतीजों के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने यहां एक बयान में कहा कि बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और पार्टी के राज्य मामलों के प्रभारी नरेन्द्र तोमर और बिहार के कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे भी भाग लेंगे। बैठक में सभी नवनिर्वाचित 44 विधायकों के अलावा पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों और सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के नाम पर शिमला में हुई बैठक में जयराम ठाकुर के नाम पर आम सहमति नहीं बन पाने की स्थिति में वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुये कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नड्डा का नाम भी चल रहा है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X