Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

पंजाबी पॉप गायक मीका सिंह का फार्म हाऊस सील

Updated on Thursday, March 28, 2013 21:05 PM IST

चंडीगढ़, 28 मार्च : गुड़गांव जिला प्रशासन ने आज सोहना उपमंडल में गांव रोजका गुर्जर क्षेत्र में वन संरक्षण अधिनियम की उल्लंघना तथा अवैध रूप से वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने वाले छह फार्म हाऊस सील किये है। इन फार्म हाऊसों में बॉलीवुड के पंजाबी पॉप गायक मीका सिंह का फार्म हाऊस भी शामिल हैं।

       सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विगत दिनों नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर जिला प्रशासन की एक टीम ने गांव रोजका गुर्जर का मौका मुआयना किया था। इस गांव का लगभग 75 प्रतिशत क्षेत्र वन क्षेत्र घोषित है और ट्रिब्यूनल ने इस क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने पर एतराज जताया था। इन फार्म हाऊसों में वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा 2 का उल्लंघन साफ नजर आ रहा था। इसके अलावा, पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम 1900 की धारा 4 व 5, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की 7 मई 1992 को जारी अरावली अधिसूचना का भी उल्लंघन पाया गया। यही नहीं, नियंत्रित क्षेत्र का भी यहां उल्लंघन देखा गया।

       उन सभी फार्म हाऊसों को सील किया गया है, जिनमें पर्यटन संबंधी या अन्य कॉमर्शियल गतिविधियां चलाई जा रही थी। इन फार्म हाऊसों में बॉलीवुड के पंजाबी पॉप गायक मीका सिंह के फार्म हाऊस के अलावा, कैंप कारावन, मरकरी हिमालयन एडवैंचर्स, सैंस इको एडवैंचर्स, वाटर बैंक्स तथा ड्रीम आईलैंड्स नामक फार्म हाऊस अथवा टूरिस्ट रिजॉर्ट शामिल हैं। इनमें ज्यादातर में पर्यटन गतिविधियों के लिए कच्चा झोपड़ीनुमा आकार के निर्माण तथा टैंट इत्यादि लगाए हुए थे।

       वन विभाग द्वारा इन फार्म हाऊस मालिकों को पहले ही वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए थे। इन फार्म हाऊसों में पर्यटन तथा अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए अवैध रूप से बोरवैल लगे हुए पाए गए, जिन्हें उखाड़ दिया गया है तथा उनके बिजली के कनैक्शन भी कटवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि इन फार्म हाऊसों में दोबारा से वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू की जाती हैं तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी तथा आदेशानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X