Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

शिक्षा क्षेत्र के लिए 3836 करोड़ रुपये का प्रावधान : मुख्यमंत्री

Updated on Sunday, March 24, 2013 19:43 PM IST

शिमला 24 मार्चः मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में 3836 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो कुल बजट का 17.6 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश छात्र संघ द्वारा आयोजित 9वें वार्षिक समारोह, एक शाम हिमाचल के नाम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास के लिए बेरोजगारी भत्ता देने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है। रोजगार प्राप्त करने में कौशल विकास महत्वपूर्ण है, जिसके लिए सरकार राज्य में कौशल विकास परिषद भी स्थापित करेगी। सरकार ने आईआईटी, एम्स तथा आईआईएमएस में प्रवेश पाने वाले हिमाचल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए नकद प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की है।

 वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा शक्ति की क्षमताओं को समझती है। युवाओं के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजग़ार के व्यापक अवसर सृजित करने एवं शिक्षा व व्यावसायिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में शिक्षा नेटवर्क को और सृदृढ़ बनाने के लिए कई अन्य पग उठाए गए हैं। शिक्षा संस्थाओं में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को रोजग़ार एवं स्वरोजग़ार के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में गुणात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके लिए उचित पाठ्यक्रम, प्रशिक्षित शिक्षक एवं अधोसंरचना विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश में साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक हो गई है तथा स्कूलों में दाखिले का स्तर भी देश भर में सर्वाधिक है।

 वीरभद्र सिंह ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय का हिमाचल प्रदेश छात्र संघ प्रदेश की समृद्घ सांस्कृतिक धरोहर को राज्य से बाहर बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। बड़ी संख्या में हिमाचल के विद्यार्थी विभिन्न राज्यों के शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और उन्होंने अपने संगठन भी बनाए हैं। इन संगठनों के माध्यम से वे प्रदेश के विद्यार्थियों की समस्याओं को सुलझाने तथा कला एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध करवा रहे हैं।

 मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश छात्र संघ द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रशंसा की। इस तरह की गतिविधियों से युवा पीढ़ी को अपनी सामाजिक जि़म्मेवारियों को समझने में सहायता मिलती है, जिससे वे राष्ट्र के समर्पित नागरिक के तौर पर अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृति कार्यक्रम की सराहना की और हिमाचल प्रदेश छात्र संघ को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस मौक पर हिमाचल प्रदेश छात्र संघ की स्मारिका, 'हिम-आंचल का विमोचन भी किया। उन्होंने प्रो. अश्वनी अग्रवाल द्वारा लिखी पुस्तक 'दि लिगेसी ऑफ इंडियन आर्ट, कांटिन्यूटी एण्ड चेंज तथा डॉ. दीपक रावत द्वारा लिखी पुस्तक 'गॉडेस वर्शिप इन दि वैस्टर्न हिमालयाज़-टैंपल, ट्रैडिशन, आर्ट एण्ड रिचवल का विमोचन भी किया।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X