Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

बिलासपुर में बनाया जाएगा नया मिनी सचिवालय : वीरभद्र सिंह

Updated on Saturday, March 23, 2013 22:16 PM IST

शिमला 23 मार्चः मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बिलासपुर मुख्यालय में नया मिनी सचिवालय बनाया जाएगा, जिससे प्रशासन व आम लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 व 88 पर अलीखड्ड पर 5$81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घागस पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने चंगर सैक्टर में जिला अटॉर्नी भवन का भी उद्घाटन किया, जिस पर एक करोड़ 68 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।

श्री वीरभद्र सिहं ने अपने संबोधन में कहा कि बिलासपुर शहर के लिए 21 करोड़ 55 लाख रुपये की मल निकासी योजना स्वीकृत की गई है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, 64$66 करोड़ रुपये की कोलडैम उठाऊ पेयजल योजना का कार्य भी प्रगति पर है, जो सदर, घुमारवीं तथा नैनादेवी चुनाव क्षेत्रों की विभिन्न पेयजल योजनाओं को जोड़ेगी। इसका लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इस वर्ष के अंत तक यह परियोजना पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागछाल पुल का निर्माण कार्य जनवरी, 2006 में आरंभ हुआ था, जिसे गेमन इंडिया फर्म को सौंपा गया था तथा इस पर 18 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। संपर्क सडक़ बनाने के लिए 4 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन भू-तकनीकी कारणों के चलते इस पुल के कार्य को रोक दिया गया है। इस संदर्भ में गेमन इंडिया फर्म से बातचीत की जाएगी ताकि यह कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेरी-दड़ोलां पुल को वर्ष 2006-07 में विधायक प्राथमिकता में डाला गया था जिसके लिए 33 करोड़ 66 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। वर्तमान में इस पुल के लिए 165 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट स्वीकृति के लिए विचाराधीन है।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों की जमीन गोबिंद सागर झील में चली गई थी, उनमें से छूट गए विस्थापितों के लिए पहले चरण में एचआरटीसी वर्कशाप के नजदीक चयनित दो सैक्टरों में प्लॉट आबंटित करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X