चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा अगले छह महीने में सलाखों के पीछे होंगे। वाड्रा ने पिछले जितने घोटाले किए हैं, पिछले छह महीने में हमने इसकी बहुत अधिक चिंता नहीं की। लेकिन छह महीने बाद उनके जितने घोटाले हैं, उनकी जांच करानी है। ऐसे करीब 20 घोटाले हैं। जल्द ही जांच की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हम सबूत इकट्ठे कर रहे हैं। उनको सजा मिलेगी और उनको सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।