शिमला 21 मार्चः प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्ज, जिनकी पेंशन ट्रेजरी व सब ट्रेजरीज से निकलती है, को 30 मार्च, 2013 को वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2013 को रविवार होने के कारण राजपत्रित अवकाश तथा प्रथम अप्रैल, 2013 के बैंक अवकाश के चलते 30 मार्च को वेतन वितरित किया जाएगा।