नई दिल्ली - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला के केस में दिल्ली सरकार ने पेरोल की अर्जी को ख़ारिज कर दिया है। पैरोल के इस मुद्दे पर फैसला तब किया गया जब केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल नजीब के बीच चल रही जंग शांत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नजीब ने केजरीवाल से मुलाकात की और चौटाला की पैरोल अर्जी ख़ारिज करने और पंजाब जेल में स्थानांतरित न करने के फैसले पर अपनी सहमति जताई। जैसा की आप जानते ही होगे की बीते सप्ताह ही केजरीवाल ने नजीब पर चौटाला की अर्जी को नामंजूर करने की घोषाणा करते हुए यह आरोप लगाया था कि वह इनेलो नेता को पैरोल दिए जाने के लिए इच्छुक हैं। दोनों पक्षों के बीच बात इतनी बिगड़ दे थी की मामले को केंद्र सरकार तक ले जाना पड़ा।
इस मामले के लिए बुधवार को नजीब जंग और गुरुवार को केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपना-अपना पक्ष उनके सामने रखा।