चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार ने करवाचौथ के मौके पर सरकारी अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों व शैक्षणिक संस्थानों में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। अभी तक करवाचौथ पर महिलाओं के लिए एैच्छिक अवकाश की सुविधा थी।