Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

फांसी लगने से हुई दलित युवक की मौत

Updated on Saturday, October 24, 2015 08:48 AM IST

गोहाना - देवीपुरा के निवासी गोविंदा (14) की संदेहपूर्ण हालात में मौत के मामले में शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि किशोर की मौत फांसी लगने से हुई है। इससे मामला और पेचीदा हो गया है। शुक्रवार को परिजन मांगें पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। दोपहर 2.30 बजे पहुंचे डीसी और एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया जिसके बाद वे माने और अंतिम संस्कार किया। शव का पीजीआई रोहतक में डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। अब सवाल यह उठ रहा है कि गोविंदा को फांसी पुलिस ने लगाई है या किसी और ने या फिर उसने खुद यह किया।

 

मृतक गोविंदा के घर के निकट ही लोग पुलिस और प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। यहां पर जन संघर्ष मंच हरियाणा के प्रतिनिधि पहुंचे। मंच के प्रवक्ता नरेश ने मामले की सीबीआई से जांच, आरोपी पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी व सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी आदि देने की मांग की। अन्य विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्य रूप से यही मांगें कीं। प्रतिनिधियों ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बंद होना चाहिए। डा. अंबेडकर छात्र संगठन के प्रतिनिधि भी धरने में पहुंचे।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। उन्होंने मामले की सीबीआई से जांच की मांग की। मृतक गोविंदा के भाई गौतम का कहना है कि पुलिस ने उसके छोटे भाई को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस ने उसके भाई को छोड़ने के लिए पहले ढाई हजार और बाद में 5 हजार रुपये मांगे। उन्होंने पैसे दे दिए तो उसे शाम को छोड़ने की बात कही। शाम के समय गोविंदा की मां खाना लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कहा कि वह थाने से भाग गया है, लेकिन वीरवार सुबह गोविंदा की एक बंद कमरे में लाश मिली थी।

 

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की आम आदमी पार्टी के 6 विधायक शुक्रवार की देर शाम गोहाना पहुंचे तथा देवीनगर स्थित मृतक गोविन्दा के घर में परिजनों से मिले। विधायकों ने राखी बिड़लान, विशेष रवि, राजेन्द्र गौतम, मनोज कुमार, प्रकाश चंद और राजू धीमान शामिल थे। इन विधायकों ने फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव के कांड की तर्ज पर गोहाना में भी एसआईटी के गठन की मांग की। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री और पुलिस-प्रशासन के बयान पर सवालिया निशान लगाए। विधायकों ने कहा कि प्रदेश के दो स्थानों पर दलितों का उत्पीड़न अपने-आप में दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से प्रश्न किया कि एक आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कैसे अपने ही हाथ-पांव तोड़ सकता है और कैसे प्लास से अपने नाखून उखाड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X