गुडग़ांव - दिल्ली गुडग़ांव एक्सप्रेस वे पर एक लग्जरी कार ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण बनी गाड़ी को महिला चला रही थी। वाक्या देर शाम एमबीएस मॉल के सामने हुआ। दिल्ली स्थित पालम का रहने वाला दिनेश ठाकुर अपनी पत्नी अनुपमा के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही क्रूज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को काफी दूर तक खींचकर ले गई। इससे पति पत्नी बुरी तरह से कार के नीचे आकर कुचल गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चला रही महिला मौके से निकल गई। जबकि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि कार चला रही आरोपी महिला भी दिल्ली की रहने वाली है।