Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

अपनों पर ही भड़के वीरभद्र, बोले- कुछ नेता दिल्ली भेज रहे हैं गलत सूचनाएं

Updated on Wednesday, January 16, 2013 11:24 AM IST
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दो-टूक कहा-‘जो लोग मेरा विरोध कर रहे हैं, उससे मुझे नहीं पार्टी को नुकसान होगा।’ उनका इशारा प्रदेश के कुछ नेताओं के इशारे पर आलाकमान की ओर से किए जा रहे हस्तक्षेप की ओर था।
सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए आयोजित समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर व परिवहन मंत्री जीएस बाली मौजूद थे।
समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र ने राजनीतिक विरोधियों को जता दिया कि वे किसी तरह का दबाव झेलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए यहां के नेताओं के कहने पर कुलदीप कुमार की जगह बृज बिहारी लाल बुटेल का नाम आने से वीरभद्र समर्थक खुश नहीं है।
कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा- ‘मैं हर ऐसे नेता की नब्ज पहचानता हूं, जो दिल्ली में नेताओं को गलत जानकारी देते हैं। संगठन को आगे ले जाने के लिए अनुशासन जरूरी है। इसके बिना एक कदम भी आगे बढ़ना संभव नहीं होगा। अब समय आ गया है कि पार्टी में युवाओं को बड़े स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।’ उनका कहना था कि ऊपर पहुंचना उतना मुश्किल नहीं है, जितना की वहां पहुंचकर कायम रहना है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को सुझाव दिया कि उन्हें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करना होगा। क्योंकि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी चारों सीटें जीतनी होंगी। इससे पहले मंडी संसदीय सीट के लिए उप-चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
 
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पद
 
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजीव भवन में कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी वीरेंद्र चौधरी सहित प्रदेश मंत्रिमंडल, विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे। सुक्खू के सामने ढेरों चुनौतियां हैं। शीघ्र ही मंडी संसदीय सीट के लिए चुनाव होने है। इसके बाद फिर 2014 में आम चुनाव होने हैं।
Source : Dainik Bhaskar
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X