रोहतक 14 मार्चः महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में आरंभ हुए एचपीएल क्रिकेट महासंग्राम के पहले मैच में महेंद्रगढ़ टाइगर ने भिवानी फाइटर को 10 रन से हरा दिया। कांटेदार मुकाबले में पराजित टीम के कप्तान प्रिंस को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। राह ग्रुप, मैक वे इंडिया व सर छोटूराम युवा क्लब द्वारा आयोजित एचपीएल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में भिवानी फाइटर के कप्तान प्रिंस ने टॉस जीतने के बाद महेंद्रगढ़ टाइगर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवरों खोलते हुए महेंद्रगढ़ टाइगर के खिलाडिय़ों ने नौ विकेट खोकर 93 रन बनाए। हालांकि भिवानी की गेंदबाजी शुरूआत काफी शानदार रही। भिवानी के गेंदबाजों ने पहले पांच बल्लेबाजों को सस्ते में निपटा दिया। मगर हरफनमौला हरप्रीत ने शानदार नाबाद 27 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया। जवाब में खोलने उतरी भिवानी फाइटर की टीम अंतिम समय तक कांटेदार मुकाबले में 19 ओवरों में 83 रन पर सिमट गई। भिवानी की ओर से कप्तान प्रिंस ने 19 रन, राम ने 14 रन, मुस्तफा ने 12 रन व मोनू ने शानदार रन बनाए।
एचपीएल समिति के अनुसार शुक्रवार के दिन होने वाले मुकाबलों में हिसार किंग इलेवन बनाम भिवानी फाइटर, महेंद्रगढ़ टाइगर बनाम पानीपत लॉयन, रोहतक राइडर बनाम हिसार किंग इलेवन आमने सामने होगी।