अंबाला 12 मार्चः महार्षि मारकण्ड़ेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना में महार्षि मारकण्ड़ेश्वर कम्प्यूटर टैक्नोलोजी और बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान द्वारा दो-दिवसिय राष्ट्रीय ‘तकनीकी उत्सव 2013’ का आयोजन किया गया। इस तकनीकी उत्सव में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय से आयी कई टीमों के लगभग 500 प्रतिभागियों ने चौदह अलग-अलग प्रतियोगिताओ में भाग लिया। सनातन धर्म कॉलेज (लाहौर) के 26 प्रतिभागियों का दल भी इस उत्सव में भाग लेने गया। 8 प्रतिभागियों ने 8 प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किए। आज मंगलवार को इन 8 प्रतिभागियों को कॉलेज प्राचार्य डॉ. देशबन्धु जी तथा कॉमर्स विभाग अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार टण्डन ने सम्मानित किया तथा जीवन में और आगे बढने को प्रोत्साहित किया। इस दल के साथ गई प्रो. मिनाक्षी, कम्प्यूटर साईंस विभाग को भी प्राचार्य ने बधाई दी। विजेता प्रतिभागी इस प्रकार हैं अभिनव पूरी, अभिक सचदेवा, विकास सैनी, दिक्षांत, रोहित, सीमान्त त्यागी व मोहित।