बरठीं - पुलिस थाना तलाई के तहत बरठीं केसमीप भल्लु से बल्योर पिपलूघाट संपर्क सडक़ मार्ग पर स्कूल वाहनकी चपेट में आने से दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर तीन बजे बाद एक निजी स्कूल टाटा सूमो जीप पिपलूघाटकी ओर स्कूली बच्चों को छोडऩे जा रही थी। इस दौरान भल्लु सेकरीब 30 मीटर की दूरी पर बलोह की तरफ से आ रहे दो स्कूली बच्चे दीपांशु (10) व कशिश (11) पिता रमेश चंद गांव संगास्वीं-2, जो कि भाई-बहन थे, उसकी चपेट में आ गए। उनकी मौकेपर ही मौत हो गई।
हालांकि टाटा सूमो में बैठे निजी स्कूल के तीन बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। इनकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार केबाद छुट्टी हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का तांता लग गया। लोगों ने बच्चों केशवों को मौका से उठाने से तब तक मना कर दिया जब तक निजी स्कूल प्रबंधन मौके पर नहीं आ जाता। काफी समय बीत जाने तक जब स्कूल प्रशासन मौकेपर नहीं पहुंचा तो बाद में अपनी जिद पर अड़े लोगों ने बरठीं शाहतलाई मुख्य मार्ग को रोक दिया। उधर, डीएसपी अंजनी जस्वाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर चक्का जाम कर लोगों को समझा कर सडक़ मार्ग बहाल करवाने की कोशिश की।