Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

आखिर मौत से जिंदगी जीती, 9 दिनों के बाद मजदूर बाहर निकाले

Updated on Tuesday, September 22, 2015 11:53 AM IST

बिलासपुर - हिमाचल प्रदेश में निमार्णाधीन सुरंग का एक हिस्सा धंस जाने से उसके अंदर पिछले 200 घंटों से अधिक समय से फंसे दो श्रमिकों को अंतत: बचाव कर्मियों ने सोमवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तीसरे श्रमिक के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कमान अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया, हम सुरंग में 12 सितंबर से फंसे मणि राम और सतीश तोमर को बाहर निकालने में सफल हो गए हैं। दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें चिकित्सा जांच के लिए पास के बिलासपुर में क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन तीसरे श्रमिक ह्वदय राम के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

बिलासपुर की उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, हमने दो व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचा लिया है। एनडीआरएफ के कर्मी तीसरे श्रमिक की तलाश में सुरंग में फिर से जा रहे हैं। हमारे लिए अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। हम आशावान हैं। अभियान अभी भी जारी है। हम तीसरे श्रमिक का पता लगाने की आशा आखिर क्यों छोड़े? इसके पहले एनडीआरएफ ने फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए सुरंग में अपने कर्मियों को भेजने हेतु सुरंग की छत में मोटा छेद बनाया।

 

पिछले पांच दिनों से इंजीनियरों, तकनीकी कर्मियों और भूगर्भशास्त्रयों की कोई 50 सदस्यीय टीम सुरंग तक पहुंचने के लिए 42 मीटर लंबा रास्ता बनाने में जुटी हुई थी। रास्ता बनाने वाली मशीन में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार को पूरे दिन बचाव अभियान बाधित रहा था। कीरतपुर-मनाली राजमार्ग परियोजना के लिए प्रस्तावित 1.2 किलोमीटर लंबी सुरंग 12 सितंबर को उस समय धंस गई थी, जब इसे 275 मीटर खोद लिया गया था। 82 करोड़ रूपए की इस सुरंग परियोजना का ठेका चंडीगढ़ की हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। इसी कंपनी के तीन श्रमिक सुरंग में फंस गए थे। तीनों हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X