गोहाना - हरियाणा में आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा फिर शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए यह कदम जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे शिक्षक ही भर्ती करेगी जो वाकई पढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाया कि शिक्षकों के चयन में ‘बैक डोर एंट्री’ की गयी। गोहाना में भाजपा कार्यकर्ता सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की भी बात की।