Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंचायत चुनाव में हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका

Updated on Friday, September 18, 2015 12:26 PM IST

नयी दिल्ली - पंचायत चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने हरियाणा पंचायती राज कानून में किए गये संशोधन पर रोक लगा दी है। इस संशोधन के जरिये सरकार ने पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और अन्य नयी शर्तें लागू की थीं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी करते हुए 4 हफ्ते में जवाब मांगा है, जबकि पहले चरण का मतदान 4 अक्तूबर को होना है।

 

हरियाणा सरकार ने विधानसभा में 7 सितंबर को हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक-2015 पारित किया था। इसके मुताबिक पंचायत चुनाव लडऩे के लिए महिलाओं और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों का 8वीं और अन्य के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया। वहीं, एससी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 5वीं पास होना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने पर्चा भरने से पहले घर में शौचालय होने, सहकारी बैंक का लोन और बिजली बिल समेत सभी सरकारी देनदारियों का भुगतान निपटाने की शर्त भी लागू की थी।

 

शैक्षिक योग्यता पूरी न कर पाने के कारण चुनाव मैदान से बाहर हुए 3 लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में नये संशोधन के खिलाफ याचिका दायर की है। इस पर बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे. चेलामेश्वर और एएम सप्रे की पीठ ने 7 सितंबर को पारित किए गये हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक-2015 पर रोक लगा दी।

 

फतेहाबाद जिले के स्वामी नगर की राजबाला, हिसार के कैमरी गांव की कमेलश और झज्जर के भंभेवा बेरी गांव के प्रीत सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि इस संशोधन से 83 फीसदी दलित महिलाओं और सामान्य वर्ग की 71 फीसदी महिलाओं के साथ ही 56 फीसदी पुरुषों के चुनाव लडऩे का मौलिक अधिकार प्रभावित होगा। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संबंधित अध्यादेश पर रोक लगाई थी

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X