Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

सुरंग में चार दिन बाद सुनाई दी सांसें, राहत कार्य तेज

Updated on Thursday, September 17, 2015 11:30 AM IST

घुमारवीं, टीहरा - आशा और निराशा के बीच जूझ रहे बिलासपुर प्रशासन को बुधवार देर सायं निर्माणाधीन सुरंग में फंसे तीन में से दो मजदूरों के साथ संपर्क साधने में सफलता मिल गई। बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे सीसीटीवी कैमरा व माइक्रोफोन मजदूरों तक पहुंच गया। कैमरा पहुंचते ही पांवटा के सतीश व मंडी के मणिराम ने अपने सकुशल होने का संदेश दिया। हालांकि तीसरे मजदूर हिरदा राम से संपर्क नहीं हो पाया है। हिरदा राम मंडी जिला के नाचन क्षेत्र के हटगढ़ गांव से है, जबकि मणिराम मंडी के ही खोलनाल के करेरी गांव से है।

 

तीसरा मजदूर सिरमौर जिला के पांवटा के टौंरु गांव का रहने वाला है। उक्त दोनों परिवारों को प्रशासन ने जैसे ही उनके अपनों के सकुशल होने की सूचना दी, वे खुशी से झूम उठे। प्रशासन ने अब राहत कार्य और तेज कर दिए हैं। गौरतलब है कि टीहरा-बलोह निर्माणाधीन टनल में फंसे तीन मजदूरों तक संपर्क साधने के लिए रेस्क्यू टीम को सुबह ही बड़ी कामयाबी मिलने के संकेत मिल रहे थे। रेस्क्यू में जुटे एक्सपर्ट्स ने पहाड़ी से टनल तक 49 मीटर तक ड्रिल मशीन से छेद किया, लेकिन टनल के ऊपर लगाई गई लोहे की रॉड बीच में आ जाने से थोड़ी रुकावट आ गई।

 

फिर ड्रिल मशीन के माध्यम से लोहे की रॉड को काटा गया। जैसे ही रास्ता बना, चार इंच की पाइप में माइक्रोफोन व सीसीटीवी भेजा गया। कैमरे के अंदर पहुंचते ही टनल के भीतर मूवमेंट व मजदूरों की हरकत का पता चला। मजदूरों से संपर्क हुआ और उन्हें ढाढस बंधाया कि जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा। उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने कहा कि यह बहुत बड़ी कामयाबी है। वह खुद राहत एवं बचाव कार्यों का देर रात्रि तक जाजया लेती रहीं। होल के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां, खाद्य पदार्थ, पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि संवेदनशील कैमरे के सुरंग में भेजने के बाद ही स्थिति का सही अनुमान लग पाया और मजदूरों से संपर्क बन पाया। उपायुक्त ने बताया कि टनल में फंसे व्यक्तियों को सही सलामत बाहर निकालना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। रात के समय उपायुक्त ने सुरंग में फंसे व्यक्तियों के परिजनों से चर्चा की तथा कहा कि प्रशासन की ओर से सुरंग में फंसे व्यक्तियों को बचाने के लए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X