Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

टॉय ट्रेन हादसा, 2 ब्रिटिश नागरिको की मौत, मामले में रेल मंत्रालय ने दिये जांच के आदेश

Updated on Monday, September 14, 2015 12:19 PM IST

चंडीगढ़ - बीते दिन कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण हुई दुर्घटना के मामले में रेल मंत्रालय की ओर से जांच के आदेश जारी कर दिये गये है। अंबाला रेलवे मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि सिविल एविऐशन और कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (पीआरएस) की टीम 15 सितंबर को स्थिति का जायजा लेने के लिये कालका पहुंचेगी। यह टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लेगी और रिपोर्ट मंत्रालय को भेजेगी। डीआरएम ने बताया कि इस पूरे मामले में स्टेशन अधीक्षक से लेकर टॉय ट्रेन के चालक और लाइनमैन तक के बयान दर्ज किये जायेंगे।

 

डीआरएम दिनेश ने फोन पर बताया कि वह 15 सितंबर को स्वयं दुर्घटनास्थल का मुआयना करने के लिये टीम के साथ पहुंचेंगे। वहीं जब उनसे प्रश्न किया गया कि पिछले सालों में इस ट्रेक पर कई बार दुर्घटना हो चुकी हैंं तो डीआरएम ने कहा कि मामले में जब तक टीम छानबीन कर कोई रिपोर्ट तैयार नहीं कर लेती तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता। वर्ष 2008 में यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज घोषित किए गए शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर जुलाई 2010 में कोटी के निकट भी हादसा हो चुका है।

 

इस हादसे में इंजन के पटरी से उतर जाने के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसी तरह दिसंबर 2008 में कालका-शिमला होलीडे स्पेशल ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए थे। जिस वजह से एक यात्री मारा गया था और छह घायल हो गए थे। इन सभी मामलों में जांच तो मार्क कर दी गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कालका से शिमला तक इस पूरे ट्रैक पर 102 सुरंगें और 988 पुल हैं। वहीं, ट्रैक का निर्माण अंग्रेजों ने सन 1903 में किया था।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X