Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

बिलासपुर में धंसी सुरंग तीन मजदूरों की मौत, चार माह पहले पडी थी दरार

Updated on Monday, September 14, 2015 11:48 AM IST

टीहरा (घुमारवीं) - कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की निर्माणाधीन सुरंग में शनिवार रात भारी मात्रा में मलबा गिरने से तीन मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय सुरंग के भीतर एक दर्जन मजदूर काम में लगे थे, लेकिन मलबा गिरने से मचे हडक़ंप के बीच नौ मजदूर तत्काल बाहर की ओर भाग निकले, जबकि हड़बड़ी में तीन मजदूर बचाव के लिए गलती से बाहर के बजाय अंदर की ओर भाग गए। इसी बीच सुरंग के बीच मलबा भर जाने से तीनों मजदूर अंदर ही फंस कर रह गए। टिहरा गांव से कीरतपुर-नेरचौक हाईवे के लिए बलोह तक बनाई जा रही सुरंग के 120 मीटर अंदर ये मजदूर फंस गए थें। 

 

रविवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय लोग भी मौके  पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि  सुरंग में मलबा गिरने के कारण ऑक्सीजन की पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे सुरंग में फंसे तीनों व्यक्तियों के जीवित होने की उम्मीद बेहद कम है। हालांकि कंपनी ने सुरंग के अंदर ऑक्सीजन पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। फंसे लोगों को जीवित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन ने सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) को भी बुलाया है। यहां बता दें कि हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी सुरंग का निर्माण कर रही है। इसी कंपनी ने मंडी-कुल्लू सडक़ पर बनी औट टनल का काम भी किया था। 1250 मीटर लंबी सुरंग में मलबा गिरने के कारण तीन मजदूरों के फंसने से सुरंग का निर्माण करवा रही कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

बताया जा रहा है कि सुरंग में करीब तीन महीने पहले चार मीटर दरार पड़ी थी। सुरंग में कार्यरत मजदूरों ने निर्माण कर रही कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस सुरंग में काम कर रहे मजदूरों अमर सिंह, प्रकाश चंद राणा आदि ने बताया कि यह घटना कंपनी की लापरवाही की वजह से हुई है। मजदूरों ने बताया कि सुरंग के जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ है वहां पर रिब नहीं लगाए गए थे। यहां पर लैटिस गार्डर होते तो भी मलबा सुरंग में गिरने से बच जाता। दरार पडऩे पर कंपनी को आगाह किया था कि यहां पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है, लेकिन उस समय कंपनी ने उनकी बातों पर गौर नहीं किया। यदि सुरंग के अंदर रेब मशीन होती तो भी मजदूर सुरंग में नहीं फंसते।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X