Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

एफिलिएशन नॉर्म्ज पूरे नहीं, इंजीनियरिंग की 410 सीटें हुईं कम

Updated on Sunday, September 13, 2015 11:47 AM IST

हमीरपुर — प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों की सीटों पर कैंची चलाई गई है। एफिलिएशन नॉर्म्ज पूरा न होने पर एक दर्जन कालेजों की 400 से ज्यादा बीटेक की सीटें कम कर दी हैं। अहम है कि ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) द्वारा अलॉट की गई बीटेक की इन सीटों पर तकनीकी विश्वविद्यालय ने चाबुक चलाया है। एआईसीटीई ने हिमाचल के इंजीनियरिंग कालेजों के लिए कुल 7680 बीटेक की सीटें मंजूर की हैं।

 

संबद्धता के निर्धारित मापदंडों पर खरा न उतरने वाले राज्य के 11 प्राइवेट कालेजों की 410 सीटें कम कर दी हैं। यह पहली बार हुआ है कि एआईसीटीई द्वारा अलॉट की गई सीटों को विश्वविद्यालय ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करके कम किया है। इंजीनियरिंग दाखिले में मैनेजमेंट  कोटे की 15 प्रतिशत सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रस्तावित बीटेक दाखिले के लिए अब यह नई शर्त लागू कर दी गई है। कैबिनेट में लिए गए फैसले के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कालेजों में सीटों का आबंटन केटागरीवाइज होगा।

 

इसके तहत ऑल इंडिया लेवल के छात्रों के लिए 15 प्रतिशत सीटें निर्धारित की गई हैं। हिमाचल प्रदेश को इंजीनियरिंग एडमिशन में 65 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी। प्रदेश सरकार ने मैनेजमेंट सीटों पर भी राहत भरी नजरें दौड़ाई हैं। कालेज प्रबंधकों को भारी राहत देते हुए मैनेजमेंट की सीटों का कोटा 15 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। 100 प्रतिशत इस कोटे के अलावा सरकार ने एआईसीटीई के निर्धारित मापदंडों को अपनाते हुए सुपर न्यूमरी सिस्टम फोलो किया है।

 

इसके तहत 100 प्रतिशत कोटा पूरा होने के बाद भी 22 प्रतिशत सीटें भरने का प्रावधान रखा गया है। इसके तहत नॉन रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) को पांच प्रतिशत सीटें मिलेंगी। इसके अलावा विदेशी स्टूडेंट्स को भी कोटे में शामिल किया गया है। विदेशी छात्रों के लिए 15 प्रतिशत कोटे में प्रावधान किया गया है। इसके अलावा दो प्रतिशत सीटें कश्मीरी छात्रों के हिस्से रखी गई हैं। इससे पहले प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में सीटों का कोटा निर्धारित नहीं था।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X