मंडी - पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते और ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बड़े बेटे आश्रय शर्मा सात दिसंबर को क्रिकेटर गौतम गंभीर की बहन राधिका से परिणय सूत्र में बधेंगे। राधिका गंभीर गौतम की चचेरी बहन हैं और दिल्ली में ही अपने परिवार के साथ रहती है। कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी। इसके बाद अब दोनों की शादी की डेट फाइनल हो गई है। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने इसकी जानकारी दी। आयुष शर्मा और सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी की तरह ही आश्रय शर्मा की शादी भी मंडी से बाहर दिल्ली में ही होगी।
इस शादी में केंद्र व प्रदेश सरकार की कई नामी हस्तियों के साथ ही सलमान खान और उनका परिवार भी भाग लेगा। उधर, शादी की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा भी इन दिन में दिल्ली में हैं और शादी की तैयारियों में लगे हैं। शादी से पहले अन्य सारी रस्में भी दिल्ली में अनिल शर्मा के घर पर मंडयाली रीति-रिवाज से निभाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि आश्रय शर्मा होटल व्यवसायी हैं और मंडी के साथ दिल्ली में भी उनका कारोबार है, जबकि राधिका लॉ ग्रेजुएट होने के साथ ही फैशन ब्लॉगर हैं।