पंचकूला - लूट और स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को अवैध हथियारों सहित क्राइम ब्रांच पंचकूला ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर अंबाला-पंचकूला ओपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय क्राइम ब्रांच पंचकूला को गुप्त सूचना मिली कि हुड्डा पार्क इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1, पंचकूला में कुछ युवक लूट की योजना बना रहे है और उनके पास अवैध असलाह भी हैं।
क्राइम ब्रांच पंचकूला की टीम ने पार्क में रेड की, जिस दौरान मौका से चार युवकों को अवैध हथियार सहित लूट की योजना बनाने व अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी धनाना, कुलदीप सिंह निवासी पतरेहड़ी शहजादपुर रमन कुमार उर्फ दीप, निवासी गांव बागवाला रायपुररानी व शौकीन उर्फ भूरा निवासी नाहरपुर जिला यमुनानगर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह से एक देशी कट्टा 315 बोर व एक रौंद 315 बोर तथा आरोपी मुकेश कुमार से एक देशी कट्टा 315 बोर व एक रौंद 315 बोर बरामद किया गया।
उक्त आरोपी पार्क के नजदीक स्थित कार शोरूम का कैश लूटने की फिराक में थे। रेड के दौरान उक्त दोषियों का एक साथी सुनील कुमार उर्फ शील्ला मौके से फरार हो गया। आरोपियों को शनिवार को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जाएगा। जिस दौरान आरोपियों से मिले अवैध असलें व साथी आरोपी के बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा इनसे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है ।