नारनौल - स्थानीय निजामपुर रोड पर स्थित श्री अनाथ गौशाला के पास बीती रात एक भीषण सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लभगग 11:30 बजे एक ट्रक और एक हुंडई कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर में नगर परिषद् के पूर्व उपप्रधान राजेन्द्र यादव के भतीजे पवन पुत्र मदनलाल यादव की मौत हो गयी। वह महावीर चौक से चलकर अपने घर की ओर जा रहा था, ज्योंही वह निजामपुर रोड पर अनाथ गौशाला के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए और उसे चला रहा पवन उर्फ विक्की घटनास्थल पर ही दम तोड़ गया। ट्रक ड्राईवर मौके की नजाकत को देख वहां से फरार हो गया। टक्कर में ट्रक के आगे के पहिये वह हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।