Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मणिमहेश में 25000 श्रृद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Updated on Monday, August 31, 2015 11:28 AM IST

चंबा - विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में एक अनुमान के मुताबिक अब तक 25 हजार के करीब श्रद्धालु पवित्र डल में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की आवाजाही बढऩे से भरमौर की वादियों में चहल- पहल काफी बढ़़ गई है। हालांकि मणिमहेश यात्रा का अधिकारिक तौर पर आगाज पांच सितंबर को जन्माष्टमी के छोटे न्हौण से होगा। जानकारी के अनुसार हड़सर से मणिमहेश डल तक के 13 किलोमीटर पैदल मार्ग में व्यवस्थाएं करीब- करीब दुरुस्त होने के बाद से श्रद्धालु प्रशासनिक चेतावनी को नजरअंदाज कर पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए निकल रहे हैं।

 

मणिमहेश के इस पैदल मार्ग पर कारोबार के उद्देश्य से अस्थायी दुकानें स्थापित करने वालों ने भी घोडों व खच्चरों के माध्यम से सामान ढुलाई का कार्य आरंभ कर दिया है। इस कारण मार्ग पर श्रद्धालुओं को खाने- पीने की वस्तुएं मुहैया करवाई जा रही हैं।   पंजाब से आए श्रद्धालुओं के एक दल ने बताया कि हड़सर से मणिमहेश का मार्ग आवाजाही के लिए काफी सेफ है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर बिजली व्यवस्था न होने से केवल रात्रि पहर ही यात्रा करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि शौचालयों के निर्माण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका हैं। उन्होंने बताया कि काफी तादाद में स्थानीय लोग भी मार्ग पर आवाजाही करते दिखे हैं। उधर, एसडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि यात्रा के अधिकारिक तौर पर आरंभ होने के बाद ही श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा बताया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभी श्रद्धालु अपने रिस्क पर यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली सितंबर से यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस जवान मोर्चा संभाल लेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं का पंजीकरण भी होगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X