चण्डीगढ़ 5,मार्च-हरियाणा विधान सभा ने आज जालन्धर-नकौदर राजमार्ग पर कल एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हुए 13 बच्चों के दुःखद निधन पर शोक प्रकट करने के लिए एक शोक प्रस्ताव पारित किया तथा दो मिनट का मौन भी रखा।
बच्चों के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रस्ताव रखा। विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा तथा विधायिका श्रीमती रेणुका बिश्नोई, विधायक श्री अनिल विज एवं श्री कृष्ण लाल पवार ने भी श्रद्घांजलि अर्पित की।