Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

परमात्मा की कृपा पाने के लिए बुद्धि रूपी बर्तन शुद्ध होना चाहिए : रमेश बहन

Updated on Monday, March 04, 2013 11:42 AM IST

हिसार, 4 मार्च 2013 : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हिसार के द्वारा सैक्टर-14 में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए हिसार राजयोग केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रमेश बहन ने कहा कि परमात्मा से प्राप्तियां प्राप्त करने के लिए बुद्धि रूपी बर्तन शुद्ध होना चाहिए परमात्मा को महल, गाडिय़ां, पैसे कुछ नहीं चाहिए वे केवल हमारी भावना के भूखे हैं। दिल में परमात्मा के प्रति श्रद्धा से सुबह उठकर प्रेम व लग्न से उनको प्रतिदिन याद करने से सब प्राप्तियां अपने आप हो जाती हैं। उनसे कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। अपने लिए समय निकालना पड़ेगा, स्वयं को समय देना जरूरी है।
            उन्होंने बताया कि रात को सोने से पहले परमात्मा से बातें करो और सारे दिन का हाल बताकर उनकी गोद में सो जाओ। उन्होंने बताया कि सबसे कड़ा संस्कार क्रोध का है। हमेशा मीठी वाणी बोलनी चाहिए। क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोधी व्यक्ति दुसरे को तो दु:ख देता है और खुद भी दुखी होता है। इसलिए न तो कभी क्रोध करो न किसी को दु:ख दो।
         ब्रह्माकुमारी रेणू बहन ने भी प्रवचन करते हुए कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में मनुष्य प्रेम, शांति, शक्तियां खोता जा रहा है। भौतिक रूप से हम आगे बढ़ रहे हैं परंतु आध्यात्मिक रूप से पिछड़ते जा रहे हैं। आज से 20-25 वर्ष पहले लोग बड़े-बड़े परिवारों में सुख शांति से रहते थे परंतु आज दो जन भी रहते हैं तो दो चूल्हे जल रहे हैं। आज घरों में सुंदर-सुंदर लाइटें जल रही हैं लेकिन मन में अंधकार भरा पड़ा है। घर को ठंडा करने के लिए एयरकंडीशन है लेकिन मन की शीतलता का कोई इंतजाम नहीं किया है। रोज स्नान करते हैं परंतु मन में मैल भरा हुआ है। मन की सफाई भी प्रतिदिन करना आवश्यक है मन को साफ करने के लिए प्रतिदिन ईश्वर को याद करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर शिव ध्वज फहराया गया व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X