चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नगर परिषद सोनीपत को नगर निगम गठित करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। नगर परिषद सोनीपत की आबादी साथ पडऩे वाले ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर तीन लाख से अधिक थी। हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा-3 के अंतर्गत नगर परिषद को नगर निगम बनाने के लिए तीन लाख की आबादी होना आवश्यक है।