Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

हरियाणा

More News

हक के लिये जेल जाने को तैयार रहें पूर्व सैनिक : अन्ना हजारे

Updated on Monday, August 10, 2015 10:17 AM IST

रोहतक - समाजसेवी अन्ना हजारे ने पूर्व सैनिकों से आह्वान किया है कि वन रैंक, वन पेंशन की मांग को लेकर वह जेल जाने के लिए भी तैयार रहें। यदि 2 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो देशभर के सांसदों के घरों के बाहर भजन के माध्यम से विरोध दर्ज कराएंगे। रोहतक में पूर्व सैनिकों की रैली में अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व वन रैंक, वन पेंशन का वादा किया था, लेकिन सवा साल बाद भी उसे लागू नहीं किया गया।

 

हजारे ने कहा कि संसद से भी बड़ी जनसंसद है और अगर संसद सही ढंग से काम न करे तो जनसंसद सबक सीखा सकती है। रविवार को वन रैंक, वन पेंशन की मांग को लेकर प्रदेश भर के पूर्व सैनिक रोहतक में एकजुट हुए। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन के बैनर तले हुई रैली में पूर्व सैनिकों ने एक सुर में वन रैंक, वन पेंशन को लागू करने की मांग की। रैली में मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व वादा किया था कि अगर सत्ता में आई तो तुरंत ही वन रैंक, वन पेंशन लागू की जाएगी। लेकिन एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है और सरकार ने अब तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट का भी निर्णय आ चुका है, लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कर रही है।

 

हजारे ने काला धन के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले कहा था कि काला धन वापस लेकर आएंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। लोगों ने अच्छे दिन के आश्वासन पर ही भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी, लेकिन सत्ता संभालते ही भाजपा सब वादे भूल गई। इसी प्रकार किसानों से किया गया कोई भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। अन्ना हजारे ने 15 दिन से संसद ठप रहने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हर रोज करीब 2 करोड़ रुपये बर्बाद जा रहा है। यह सब जनता का पैसा है।

 

जनता ने सांसदों को सेवक बनाकर भेजा है। वे सेवक हैं और जनता मालिक है। समाजसेवी हजारे ने कहा कि अपनी मांग मनवाने के लिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। अन्ना ने कहा कि वे वन रैंक, वन पेंशन की मांग को लेकर राजस्थान बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों का दौरा कर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके बाद दो अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होगी। यह रैली वर्ष 2011 में रामलीला मैदान में ही हुई रैली जैसी क्रांति पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समेत कई विषयों को लेकर लड़ाई लड़ी जानी है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X