पंचकूला - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सरकार द्वारा रक्षा बंधन से पूर्व प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोलने की पहल की है । इनमें महिलाओं से जुड़े सभी प्रकार के मामलों की जांच महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने व सशक्त करने की सोच के अनुरूप रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर 28 अगस्त से पुलिस विभाग द्वारा सभी जिलों में महिला पुलिस थानों की शुरुआत की जाएगी।
पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि जिला में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा एमडीसी सेक्टर-5 में महिला पुलिस थाना की नई बिल्डिंग बनाई गई है जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस पुलिस थाने में इंस्पेक्टरए सब-इंस्पेक्टर, सहायक उपनिरीक्षक महिला अधिकारियों सहित महिला हैड-कांस्टेबल व सिपाही स्तर की तैनाती की जाएगी। एक अच्छा समाज वहीं होता है जहां पर अपराध कम हो और जो अपराध होते है वो दर्ज हो। महिला थाना खुलने पर वे किसी भी समय अपनी शिकायत बिना किसी संकोच के कर सकेंगी।