Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

हरियाणा

More News

शादी के नाम पर ऐंठे थे 5.5 लाख, युवक अरेस्ट

Updated on Tuesday, August 04, 2015 10:15 AM IST

गुडग़ांव - एक मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर एमएनसी की एक युवती से 5.5 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने अपने 3 नाइजीरियन साथियों के साथ मिलकर करीब 2 महीने पहले इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान यूपी के शाहजहांपुर निवासी शोभित कुमार गुप्ता (27) के रूप में हुई। उसने हरी पांडे नाम से युवती को धोखा दिया था। पीडि़त युवती सोहना रोड पर रहती है। उन्होंने अपना प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ है। इस साइट के जरिए उनका संपर्क 3 महीने पहले अपने आप को हरी पांडे बताने वाले युवक के साथ हुआ।

 

इस युवक ने खुद को यूएसए का सिटिजन बताया था। साथ ही कहा था कि वह गुडग़ांव में एक बड़ी कंपनी में काम करता है। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। उसने युवती से कहा कि वह उनसे प्यार करता है। वह उनसे शादी करना चाहता है। उसने कहा कि वह अपनी होने वाली पत्नी के लिए कुछ पैसे इंडिया भेजेगा। यह रकम चॉकलेट के डिब्बे में होगी। 21 मई को एक बार फिर युवती को कॉल किया। युवक ने बताया कि उसका दोस्त गिफ्ट लेकर पहुंचेगा। एक दिन बाद एक अन्य युवक का कॉल आया। इस युवक ने युवती से कहा कि उनके लिए यूएसए से एक चॉकलेट का बॉक्स आया है, जिसे कस्टम ने पकड़ लिया है। एक लाख रुपये देकर इस बॉक्स को छुड़वाया जा सकता है। इसके बाद युवती ने एक लाख रुपये युवक की ओर से दिए बैंक अकाउंट में जमा करवा दिए।

 

अगले दिन युवक ने कहा कि बॉक्स को नहीं छोड़ा गया है। साढ़े चार लाख रुपये जमा करवाने पर यह बॉक्स छोड़ा जाएगा। इस पर युवती ने यह रकम भी जमा करवा दी। इसके बाद युवती को शक हुआ तो अपने परिजनों को इस बारे में बताया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी शोभित 12वीं तक पढ़ा है। वह नाइजीरियनों के साथ मिलकर यह काम करता था। उसे हर केस के बदले 10 फीसदी कमिशन मिलता था। उसके सात बैंको में अकाउंट हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X