Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

पार्वती नदी में बस की खोज में नौसेना ने खोजा एक बच्चे का शव

Updated on Monday, August 03, 2015 12:48 PM IST

कुल्लू - पार्वती नदी के उफनते पानी में खोज अभियान को चलाए जाने में आ रही दिक्कतों के बाद भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीम ने आज बस दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के शवों के काम को लारजी बांध क्षेत्र में ही दो-तीन दिनों तक केंद्रित करने का फैसला लिया। अभियान के पहले चरण में नौसेना को आज उस समय आंशिक सफलता भी मिली जब उसके गोताखोरों ने बांध क्षेत्र में एक बच्चे के शव को खोज लिया।

 

नौसेना द्वारा विशाखापत्तनम से मंगाए गए विशेष उपकरणों की मदद से किए जा रहे इस खोज अभियान में आज बांध के जलाशय वाले क्षेत्र में काफी कबाड़ के जमा होने का पता भी चला। सोनार उपकरण के लेजर किरणों के जरिए बनी तस्वीरों से बांध क्षेत्र के कई हिस्सों में लोह और टीन  जैसी धातुओं वाला यह कबाड़ पिछले कई सालों का है। गोताखोरों को उफनते पानी में भेजना खतरे से खाली नहीं है। भारतीय नौसेना के गोताखोरों को समुद्र की गहराइयों में खोज अभियानों को चलाए जाने का तो अच्छा खासा अनुभव है लेकिन तेज प्रवाह वाले नदी नालों में गोताखोरी करना इनके लिए भी मुमकिन नहीं है। यही स्थिति एनडीआरएफ के जवानों की भी है।

 

ऐसे में बस की खोज के लिए नदी के जलस्तर के कम होने का इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बीच-बीच में हिट एंड ट्रायल के तरीके को अपनाकर रस्सी से जुड़े हुक आदि डालकर नदी में बस को खोजने के प्रयास जरूर किए जा रहे हैं। कुल्लू के जिला उपायुक्त राकेश कंवर का कहना है कि दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्तियों के शव क्योंकि अंतत: बहकर बांध क्षेत्र में ही पहुंचेंगे इसलिए शुरुआती चरण में खोज अभियान को यहीं केंद्रित करने का फैसला लिया गया है। लगभग 600 लोगों की मदद से खोज अभियान को लगातार चलाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X