Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

हरियाणा

More News

हरियाणा के जाटों ने सरकार के सिर फोड़ा ठीकरा

Updated on Monday, August 03, 2015 12:25 PM IST

पानीपत / सोनीपत - जाट आरक्षण को लेकर रविवार को कवी गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से जाट आरक्षण संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने शिरकत की। पंचायत में जाटों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के सिर आरक्षण समाप्ति का ठिकारा फोड़ते हुए फिर से चेताया कि वे जाटों को कमजोर न समझें। जाट अपना अधिकार लेकर रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों न जाने पड़े। उन्होंने बिरादरी के लोगों का भी आह्वान किया कि वे अपने अधिकार के लिए आंदोलन को तैयार रहें। यहां कवी गांव के राजकीय स्कूल प्रांगण में हुई पंचायत में जाटों ने हुंकार भरते हुए कहा कि वह कमजोर नहीं हैं और न ही आंदोलन को कमजोर होने देंगे।

 

पंचायत में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष कमाडेंट हवा सिंह सांगवान ने कहा कि सरकार जाटों को कमजोर समझने की भूल कर रही है। इसलिए इस मामले में जानबूझ कर देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार की नीयत साफ नहीं है। कमाडेंट सांगवान ने ऐलान किया कि आरक्षण लेने के लिए पहले से बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा, क्योंकि केन्द्र व राज्य सरकार में ज्यादात्तर उनके आरक्षण के विरोधी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यही वो लोग हैं, जो कहते कुछ हैं और करते कुछ। ऐसे लोगों ने निपटने का अब समय नजदीक आ गया है। उन्होंने कहा कि जाट मंत्री, विधायक व एमपी जाट आरक्षण की आवाज नहीं उठा रहे।

 

जाट नेता एडवोकेट मनोज दूहन ने कहा कि जाट विरोधी लोग देश व प्रदेश पर हुकूमत कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से जाट आरक्षण की पैरवी करने वाला वकील ब्राह्मण था। उन्होंने कहा कि खून दान करना बंद करें जाट और न ही किसी से खून लें। सयुंक्त जाट आरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगबीर गोयत ने कहा कि एससी-बीसी समेत गुज्जरों को जब आरक्षण दिया जा रहा है, तो जाटों को क्यों नही। इस मौके पर सुनील बांगड़, सुधीर जाखड़, बिजेंद्र बांगड़ समेत प्रदेशभर से अनेक जाट नेता आए हुए थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X